by admin@bebak24.com on | 2026-09-06 21:32:34
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3075
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की बेटी निशु आजाद की अपील पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निशु का वीडियो साझा करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि निशु के पिता पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों की आवाज उठा रही हैं।
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कथित हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
निशु आजाद ने अपने वीडियो में दावा किया कि उनके पिता पर हमला करने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर घटना को स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। निशु ने कहा कि उन्होंने घटना के समय ही पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी निशु का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि उन्होंने घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।
दिल्ली पुलिस ने राजनीतिक दबाव या मामले में किसी तरह के अनुचित हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामले में संसद थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने बताया कि सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को घटनास्थल से हिरासत में लिया गया था। दोनों को कानून के अनुसार नोटिस जारी करने के साथ पूछताछ भी की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में अनुचित प्रभाव या हस्तक्षेप किए जाने का आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'