by admin@bebak24.com on | 2026-09-06 21:29:48
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3069
गुवाहाटी | बेबाक24 न्यूज़
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को युवाओं से नशीली दवाओं से दूर रहने और देश के विकास में जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया। असम के गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार हासिल करना नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।
उन्होंने पूर्वोत्तर के विकास को केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए असम की सांस्कृतिक विरासत और वीर लचित बरफुकन के योगदान को भी याद किया।
उपराष्ट्रपति 6 से 9 सितंबर तक असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान वह शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा करेंगे।
गुवाहाटी में उन्होंने गीतानगर कॉलेज के समारोह के बाद श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। 7 सितंबर को वह गुवाहाटी विश्वविद्यालय के एक शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा प्रमुख नागरिकों से संवाद करेंगे। इसके बाद उनका शिलांग जाने का कार्यक्रम है।
8 सितंबर को उपराष्ट्रपति इंफाल पहुंचेंगे। वहां वह मोइरांग स्थित आजाद हिंद फौज संग्रहालय, युद्ध स्मारक और सैनिक स्कूल का दौरा करेंगे। इसके बाद वह ईटानगर जाएंगे।
दौरे के अंतिम दिन 9 सितंबर को वह अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। इसके अलावा विधानसभा संग्रहालय और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का भी दौरा करेंगे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'