ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

गाजीपुर में फर्जी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग पर प्रशासन का बड़ा चाबुक, 4.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क

by on | 2026-09-06 20:52:16

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3078


गाजीपुर में फर्जी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग पर प्रशासन का बड़ा चाबुक, 4.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रेवतीपुर/गाजीपुर: फर्जी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से मोटी रकम वसूलने वाले शातिर गैंगलीडर विनोद कुमार गुप्ता के खिलाफ गाजीपुर पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बड़ी कानूनी कार्रवाई की। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी की ₹4.40 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर (दुल्लहपुर) निवासी विनोद कुमार गुप्ता 'ऊं श्री बक्सू बाबा एकेडमी' का संचालन करता था। इसकी आड़ में वह युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देता था और कूटरचित (फर्जी) नियुक्ति पत्र थमाकर मोटी रकम ऐंठ लेता था। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 15 संगीन मामले दर्ज हैं।

​जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई। क्षेत्राधिकारी जमानियां के नेतृत्व में गहमर व रेवतीपुर पुलिस तथा सेवराई तहसील की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई और कुर्की की प्रक्रिया पूरी की। प्रशासनिक आकलन के मुताबिक कुर्क की गई संपत्ति में उतरौली स्थित ₹1.10 करोड़ और दुल्लहपुर स्थित ₹3.30 करोड़ मूल्य की भूमि शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और ठगी के जरिए अर्जित की गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment