by on | 2026-09-05 21:43:25
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3083
वाराणसी (फूलपुर)। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जानलेवा शौक़ एक बार फिर बड़े हादसे का सबब बन गया। शनिवार दोपहर फूलपुर थाना क्षेत्र के बेहवरियापुर गांव में रील बनाने के दौरान अचानक असलहे से गोली चल जाने के कारण 17 वर्षीय किशोर नितिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली सीधे उसके गाल पर लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में किशोर को इलाज के लिए सीएचसी पिंडरा भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, बेहवरियापुर गांव स्थित दिलीप मिश्रा के मकान पर नितिन चौहान अपने साथियों कृष्णा मिश्रा और शिवम चौहान के साथ मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक अवैध/अवैध रूप से रखे असलहे को लहराते हुए सोशल मीडिया रील शूट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई और सीधे नितिन को जा लगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीपी पिंडरा, थाना प्रभारी फूलपुर और कठिरांव चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से कृष्णा मिश्रा और शिवम चौहान को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए असलहे की बरामदगी और उसकी कानूनी स्थिति की गहनता से जांच की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घायल नितिन अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई-लिखाई करता था और अपने परिवार का इकलौता चिराग है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बेबाक 24 नजरिया
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चंद व्यूज और लाइक्स पाने की अंधी होड़ युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। हथियारों के साथ रील बनाने का यह घातक शौक न केवल कानूनी रूप से अपराध है, बल्कि पलक झपकते ही हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां तबाह कर रहा है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों की ऐसी खतरनाक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'