by admin@bebak24.com on | 2026-09-02 14:23:27
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001
आगरा | बेबाक24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादपुर में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की के बाद लाठी चलने का आरोप लगा। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारी संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान लाठी चलाई गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, तहसील के मुख्य द्वार पर थाना एत्मादपुर के अपराध निरीक्षक जेपी तिवारी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की में वह जमीन पर गिर गए।
इसके बाद उन पर प्रदर्शनकारियों की ओर लाठी चलाने का आरोप लगा। संगठन के अनुसार, कई कार्यकर्ताओं को लाठी लगी और प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर भी इसकी चपेट में आए। सामने आए वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को भाग रहे प्रदर्शनकारियों की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है।
घटना के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त देवेश सिंह ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। संगठन की ओर से दावा किया गया कि एसीपी द्वारा रोकने के बावजूद अपराध निरीक्षक ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाई।
इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मी को घेर लिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने अपराध निरीक्षक को एक अधिवक्ता के कक्ष में पहुंचाया, जबकि आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया।
अपराध निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। दोनों लेन पर लोगों के बैठ जाने से यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सहायक पुलिस आयुक्त ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 20 मिनट बाद जाम समाप्त कराया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे और वहां धरना दिया।
बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खंदौली के गांव वमान में क्षत्रिय सभा यमुनापार के अध्यक्ष भरत सिंह सिकरवार और सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए थे। बाइक और कारों के काफिले के साथ प्रदर्शनकारी एत्मादपुर की ओर रवाना हुए।
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी सुमित सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त देवेश सिंह पुलिस बल के साथ संवाई गांव पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए रास्ते में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की गई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे हटा दिया और आगे बढ़ गए।
प्रदर्शनकारी बरहन तिराहे से होते हुए एत्मादपुर तहसील चौराहे पहुंचे। यहां कुछ देर हाईवे पर बैठकर नारेबाजी की और इसके बाद तहसील की ओर बढ़े।
तहसील परिसर में करीब 2 घंटे तक धरना देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और आंदोलन समाप्त किया।
सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई के कारण विवाद की स्थिति बनी।
उन्होंने कहा कि यूजीसी के मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। बैठक में जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'