by admin@bebak24.com on | 2026-09-02 14:23:15
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3003
मुंबई | बेबाक24 न्यूज़
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की स्वास्थ्य स्थिति में अब सुधार बताया जा रहा है। मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में उपचार करा रहे 89 वर्षीय अन्ना हजारे को डॉक्टरों की निगरानी में 2 दिन और रखा जाएगा। चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्होंने सामान्य भोजन लेना भी शुरू कर दिया है।
अन्ना हजारे को किडनी में संक्रमण के लक्षण मिलने के बाद उनके गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया था। अस्पताल में चिकित्सक लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
अन्ना हजारे के करीबी सहयोगी के अनुसार, बुधवार को डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद उनकी स्थिति में सुधार पाया गया। चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक अब वह सामान्य भोजन ले रहे हैं।
परिवार और सहयोगियों का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही उन्हें रालेगण सिद्धि ले जाया जाएगा। वे चाहते हैं कि घर लौटने से पहले अन्ना हजारे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।
अन्ना हजारे को सोमवार रात मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी रक्त जांच में किडनी में संक्रमण के संकेत मिले थे। उनका शुरुआती उपचार अहिल्यानगर के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्हें पिछले सप्ताह भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य में सुधार के बावजूद संक्रमण सामने आने के बाद उन्हें बेहतर उपचार और निगरानी के लिए मुंबई लाया गया। बॉम्बे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली ने मंगलवार को उनकी स्थिति स्थिर बताई थी और कहा था कि उपचार का असर हो रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम अस्पताल पहुंचकर अन्ना हजारे से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इससे पहले जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी अस्पताल जाकर उनका हाल जान चुके हैं।
अन्ना हजारे लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जन आंदोलनों से जुड़े रहे हैं। पूर्व सैनिक रहे हजारे ने ग्रामीण विकास, प्रशासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई प्रमुख आंदोलनों का नेतृत्व किया है। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'