ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

शहीदाने शेरपुर: आज ही के दिन दी थी अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती, उतार फेंका था झंडा और सीने पर खाई थी गोली

by on | 2026-08-18 23:34:48

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3293


शहीदाने शेरपुर: आज ही के दिन दी थी अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती, उतार फेंका था झंडा और सीने पर खाई थी गोली

​गाजीपुर। 18 अगस्त 1942 का वह ऐतिहासिक दिन आज भी गाजीपुर की मिट्टी में देशभक्ति का जुनून भर देता है। अगस्त क्रांति के अमर बलिदानियों की स्मृति में सोमवार को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में शहीद दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुहम्मदाबाद तहसील पर ब्रिटिश हुकूमत का यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराने वाले शेरपुर के अष्ट शहीदों को समूचे अंचल ने अश्रुपूरित और गर्वमयी श्रद्धांजलि अर्पित की।


​अंग्रेजी हुकूमत के सीने पर गाड़ा था तिरंगा

​18 अगस्त 1942 को अगस्त क्रांति के चरम पर ग्राम शेरपुर के वीर सपूत डॉ. शिवपूजन राय के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के जत्थे ने मुहम्मदाबाद तहसील का घेराव कर अंग्रेजी हुकूमत को खुली चुनौती दी थी। फिरंगियों की गोलियों की परवाह किए बिना वीरों ने तहसील भवन से यूनियन जैक को उखाड़ फेंका और तिरंगा फहराकर तहसील को आजाद घोषित कर दिया।

​इस ऐतिहासिक संघर्ष में अंग्रेजों की ताबड़तोड़ गोलीबारी का सामना करते हुए आठ वीर सपूतों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी:

  • ​डॉ. शिवपूजन राय
  • ​ऋषेश्वर राय
  • ​बंसनारायण राय
  • ​रामबदन उपाध्याय
  • ​वशिष्ठ नारायण राय
  • ​वंश नारायण राय
  • ​नारायण राय
  • ​राजनारायण राय

​इन्हीं अमर बलिदानियों को इतिहास में 'अष्ट शहीद' के नाम से पूजा जाता है।

​अजय राय बोले— यह स्थान मेरे लिए मंदिर समान

​कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अष्ट शहीदों को नमन करते हुए कहा, "मुहम्मदाबाद का यह शहीद स्थल मेरे लिए किसी पवित्र मंदिर से कम नहीं है। जिन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने सीने पर गोलियां सहीं, उन्हीं के अप्रतिम बलिदान की बदौलत आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं।" उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए आदर्शों पर चलना है।

​पीयूष राय ने कहा— अमर रहेगी गाजीपुर के सपूतों की शहादत

​श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि गाजीपुर की वीर प्रसविनी धरती के इन अष्ट शहीदों का साहस देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। अंग्रेजी हुकूमत की बंदूकों के आगे तिरंगा फहराने का उनका वह जज्बा हर पीढ़ी को राष्ट्रधर्म निभाने की प्रेरणा देता रहेगा।

​भारत माता के जयकारों से गूंज उठा शहीद पार्क

​आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। 'अमर शहीदों का बलिदान-याद रखेगा हिंदुस्तान' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर देर तक गूंजता रहा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment