ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हादसा और दुर्घटना दुर्घटना

गायत्री गंगा घाट पर भीषण हादसा: स्नान के दौरान 2 युवकों की डूबकर मौत, एक की बची जान; परिवारों में छाया मातमी सन्नाटा

by on | 2026-08-17 16:47:38

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3226


गायत्री गंगा घाट पर भीषण हादसा: स्नान के दौरान 2 युवकों की डूबकर मौत, एक की बची जान; परिवारों में छाया मातमी सन्नाटा


मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।

​सोमवार की सुबह मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र का गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट चीख-पुकार और मातम का गवाह बन गया। गंगा स्नान करने पहुंचे तीन दोस्त अचानक गहरे पानी में समाने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर खींच लिया, लेकिन दो नौजवानों को काल के क्रूर हाथों से नहीं बचाया जा सका। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

अचानक गहरे पानी में जाने से बिगड़ा संतुलन

मिली जानकारी के अनुसार, शहनिंदा (शैवटोला) निवासी अरुण पांडेय (25 वर्ष, पुत्र त्रिलोकी/त्रियोगी पांडेय) और गुलशन कुशवाहा (24 वर्ष, पुत्र संतोष कुशवाहा) अपने एक अन्य साथी के साथ सुबह लगभग 7 बजे गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते समय तीनों दोस्त अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और तेज बहाव में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों की सक्रियता से एक युवक को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन अरुण और गुलशन गहरे पानी में ओझल हो गए।

गोताखोरों ने निकाले शव, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर मर्चरी हाउस भेज दिया है।

दुख की इस घड़ी में संबल बने पीयूष राय; प्रशासन से व्यवस्था की कही बात

हादसे की खबर फैलते ही शहनिंदा मोहल्ले से लेकर अस्पताल परिसर तक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जहां एक तरफ कई राजनीतिक चेहरे अपने तय कार्यक्रमों और सुर्खियों में व्यस्त दिखे, वहीं दूसरी तरफ खबर मिलते ही भाजपा नेता पीयूष राय तुरंत  अस्पताल पहुंचे। वे परिजनों के साथ लगातार डटे रहे और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।

​'बेबाक 24' से विशेष बातचीत करते हुए पीयूष राय ने कहा कि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों पर हर बड़े स्नान पर्वों व अवसरों पर पुख्ता इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। किसी भी प्रचार से दूर, अपने लोगों के दुख-दर्द में अग्रिम पंक्ति में खड़े होना ही पीयूष राय को जनमानस के बीच अलग पहचान देता है।

सुरक्षा इंतजामों की नाकामी पर पीयूष राय ने जताई नाराजगी:

इस हादसे से भाजपा नेता पीयूष राय खासे नाराज दिखे। उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि गंगा घाटों पर लगातार हो रहे ये हादसे सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हैं। स्थानीय प्रशासन और जल पुलिस को खतरनाक व संवेदनशील घाटों पर चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा बैरिकेडिंग और गोताखोरों की स्थायी तैनाती सुनिश्चित करनी होगी। जब तक जमीनी स्तर पर कड़े और स्थायी सुरक्षा उपाय लागू नहीं होंगे, तब तक ऐसे हादसों पर लगाम लगाना नामुमकिन है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment