ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

यूसुफपुर बाजार में गश्त पर निकली पुलिस: सुरक्षा का जायजा लिया, व्यापारियों व नागरिकों से साधा संवाद

by on | 2026-08-03 23:30:19

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3050


यूसुफपुर बाजार में गश्त पर निकली पुलिस: सुरक्षा का जायजा लिया, व्यापारियों व नागरिकों से साधा संवाद

बेबाक 24, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर):

नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए मुहम्मदाबाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह की अगुवाइ में पुलिस टीम ने यूसुफपुर बाजार, डॉक्टर अंसारी रोड समेत प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया।

​मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजार के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से परखा।

नागरिकों और व्यापारियों से संवाद

​गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा:

"क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।"


अपराध मुक्त और सुरक्षित माहौल का भरोसा

​पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि यूसुफपुर और आसपास के इलाकों में नियमित पैदल भ्रमण और गश्त का यह सिलसिला आगे भी मुस्तैदी से जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य अपराधियों में खौफ पैदा करना और आम जनमानस के भीतर सुरक्षा का अहसास मजबूत करना है, ताकि लोग बिना किसी डर के अपना कामकाज कर सकें।

​मुहम्मदाबाद पुलिस की इस त्वरित सक्रियता और पैदल मार्च से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक माहौल दिखाई दिया, जिसकी स्थानीय नागरिकों और व्यापार मंडल ने खुलकर सराहना की।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment