ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

स्टेशन पर मुसाफिरों को निशाना बनाने वाला छिनैतीबाज गिरफ्तार, ₹1 लाख के माल समेत Apple iPhone और Rado की घड़ी बरामद

by on | 2026-07-16 21:30:32

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3084


स्टेशन पर मुसाफिरों को निशाना बनाने वाला छिनैतीबाज गिरफ्तार, ₹1 लाख के माल समेत Apple iPhone और Rado की घड़ी बरामद

वाराणसी। जीआरपी कैंट और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर छिनैतीबाज को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का Apple iPhone, नामी कंपनी की घड़ी समेत करीब 1 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है।

​पुलिस के अनुसार, जीआरपी कैंट थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 205/2026 की तफ्तीश और संदिग्धों की चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने रेल कोच रेस्टोरेंट के पीछे होल्डिंग एरिया से घेराबंदी कर एक युवक को दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय कृष्णा यादव उर्फ प्रद्युम्न यादव के रूप में हुई है, जो चंदौली जनपद के बलुआ थाना अंतर्गत ग्राम परासी का रहने वाला है।

भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उड़ाता था कीमती सामान

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेड कलर का Apple iPhone SE, महंगे ब्रांड 'Rado' की कलाई घड़ी, एक जेंट्स पर्स और ₹800 नगद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्मों पर रेकी करता था। जैसे ही कोई मुसाफिर असावधान होता या भीड़भाड़ का फायदा मिलता, वह मोबाइल और कीमती सामान छीनकर रफूचक्कर हो जाता था।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

जीआरपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कृष्णा यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी जीआरपी कैंट थाने में मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर दर्ज केस में प्रासंगिक धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment