ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

हाई-वोल्टेज ड्रामा: वाराणसी में GST की लेडी डिप्टी कमिश्नर ₹50,000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, टीम से की हाथापाई!

by on | 2026-07-15 20:19:05

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3160


हाई-वोल्टेज ड्रामा: वाराणसी में GST की लेडी डिप्टी कमिश्नर ₹50,000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, टीम से की हाथापाई!

वाराणसी। धर्मनगरी वाराणसी के भेलूपुर इलाके में बुधवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने एक फिल्मी स्टाइल में जाल बिछाकर जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को धर दबोचा। लेडी अफसर एक रेस्टोरेंट में ₹50,000 की रिश्वत की गड्डियां थाम ही रही थीं कि सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उन्हें घेर लिया।

​खुद को घिरता देख डिप्टी कमिश्नर साहिबा ने मौके से भागने की पुरजोर कोशिश की। इस दौरान उन्होंने टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी की। हालांकि, उनकी एक न चली और महिला कांस्टेबलों ने उन्हें दबोचकर विजिलेंस गाड़ी में बैठा दिया।

क्या था मामला?

ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अजय कुमार मौर्य की जीएसटी फाइल को क्लीयर करने और टैक्स रियायत की मंजूरी देने के नाम पर यह मोटी रकम मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने घूस देने के बजाय कानून का रास्ता चुना और एंटी करप्शन को इसकी भनक दे दी।

​अब आरोपी अधिकारी विजिलेंस की सलाखों के पीछे हैं। चर्चा है कि मैडम के पुराने पापों का कच्चा चिट्ठा भी अब खोला जाएगा!



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment