by on | 2026-07-14 21:58:42
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3084
वाराणसी । रोहनिया थाना क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन के मालिकाना हक को लेकर उपजे विवाद में नामजद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने सोमवार को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर के बाद पहली बार सामने आए भाजपा नेता ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पूरे मामले को अपने खिलाफ एक सोची-समझी 'राजनीतिक साजिश' करार दिया है।
कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई रजिस्ट्री: सुरेश सिंह
सुरेश सिंह ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि जमीन का हस्तांतरण पूरी तरह से पारदर्शी और कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ है। उन्होंने कहा, "जमीन के मूल मालिक ने अपनी स्वेच्छा से अपने भतीजे के पक्ष में दानपत्र (गिफ्ट डीड) निष्पादित किया था। इसके बाद उसी दिन भतीजे ने उक्त जमीन की रजिस्ट्री नियमानुसार मेरे नाम की। इसमें किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा या अवैध कब्जा नहीं है।" उन्होंने इसे एक पारिवारिक विवाद बताते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेषवश उन्हें मोहरा बनाया जा रहा है।
विपक्ष पर बरसे, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कड़ा रुख अपनाते हुए सुरेश सिंह ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले ही विपक्षी नेता उनकी छवि धूमिल करने में जुट गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष या कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कोई भी अमर्यादित या तथ्यहीन बयान दिया, तो वे उनके विरुद्ध न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
क्या है मामला: गौरतलब है कि एक महिला की याचिका पर सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद रोहनिया पुलिस ने भाजपा नेता सुरेश सिंह समेत 10 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके बीमार पति की स्थिति का फायदा उठाकर करोड़ों की जमीन हड़पी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'