ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
खेल खेल

हॉकी के राष्ट्रीय कैंप में यूपी का दबदबा, गाजीपुर के प्रह्लाद राजभर पर टिकी नजरें

by on | 2026-07-09 17:13:50

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3075


हॉकी के राष्ट्रीय कैंप में यूपी का दबदबा, गाजीपुर के प्रह्लाद राजभर पर टिकी नजरें


ब्यूरो, गाजीपुर भारतीय हॉकी के नक्शे पर उत्तर प्रदेश का दबदबा और मजबूत हो गया है। युवा फाइव-ए-साइड एशियन चैंपियनशिप के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ियों को बुलावा भेजा गया है। इस सूची में गाजीपुर के करमपुर के उभरते सितारे प्रह्लाद राजभर का नाम शामिल होने से खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि करमपुर को हॉकी का गढ़ बनाने में स्व. तेजबहादुर सिंह 'तेजू' का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने खेल के जरिए युवाओं को नई दिशा दी। प्रह्लाद के साथ-साथ यूपी से शाहरुख अली (लखनऊ), केतन कुशवाहा (झांसी), राहुल यादव (वाराणसी) और रोहित पाल का चयन हुआ है।

​ओमान एशियन चैंपियनशिप पर नजर

​चंडीगढ़ में चल रहा यह राष्ट्रीय कैंप आगामी 18 जुलाई तक संचालित होगा। इसके तुरंत बाद घोषित होने वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम ओमान के मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप में शिरकत करेगी। गाजीपुर के पूर्व सांसद और मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के संरक्षक राधेमोहन सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि ये सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कड़े अनुशासन के बल पर मुख्य टीम में जगह बनाकर देश का मान बढ़ाएंगे।

​युवा खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा

​प्रह्लाद राजभर की इस सफलता से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खेल मैदानों पर अभ्यास कर रहे युवाओं का कहना है कि प्रह्लाद भैया का चयन उनके लिए प्रेरणास्रोत है। इससे यह साबित होता है कि अगर प्रतिभा और लगन हो, तो ग्रामीण आंचल से निकलकर भी देश की जर्सी पहनने का सपना पूरा किया जा सकता है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment