ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

मेरठ में दलित छात्रा हत्याकांड पर बवाल: महापंचायत में लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने पर सियासत गरमाई

by on | 2026-07-09 16:07:48

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3087


मेरठ में दलित छात्रा हत्याकांड पर बवाल: महापंचायत में लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने पर सियासत गरमाई


- कांग्रेस, सपा और आसपा ने सरकार को घेरा; पुलिस का दावा- बाहरी उपद्रवियों ने भड़काई हिंसा

मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र की बीए की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर मेरठ में उपजा आक्रोश अब पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है। छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट पर बुलाई गई महापंचायत के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी बीच, पुलिस वैन में बैठे एक प्रदर्शनकारी को एसएसपी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विपक्ष ने पूछा- क्या यही कानून का राज है?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बाद अब यूपी कांग्रेस ने भी इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए सवाल उठाया, "एक तरफ दलित बेटी की हत्या और दूसरी तरफ न्याय मांगने वालों पर डंडा! क्या यही कानून का राज है?" कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी रवि गौतम (जो खुद को वकील बता रहा है) के साथ एसएसपी द्वारा मारपीट की गई, जो लोकतंत्र की हत्या है।

सड़क जाम करने पर हुआ बल प्रयोग, ६ गिरफ्तार

इधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन दूसरे जिलों से आए कुछ शातिर उपद्रवियों ने भीड़ को उकसाकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। एसएसपी अविनाश पांडेय ने खुद माइक संभालकर चेतावनी दी थी, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में १३ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर रवि गौतम, दिग्विजय सिंह और रितिक समेत ६ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment