ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

आजमगढ़ में खूनी बवाल का 'हिसाब' चुकता: शादी में जिसने लिया था प्रितोष का दम, 24 घंटे में पुलिस ने उसका निकाल दिया 'भन्टा'!

by on | 2026-07-09 15:58:53

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


आजमगढ़ में खूनी बवाल का 'हिसाब' चुकता: शादी में जिसने लिया था प्रितोष का दम, 24 घंटे में पुलिस ने उसका निकाल दिया 'भन्टा'!

ब्यूरो रिपोर्ट,  बेबाक 24

आजमगढ़। कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन आजमगढ़ पुलिस के हाथ तो 'सुपरफास्ट' निकले! मेहनाजपुर के डण्डवल गांव में जिस शादी के मंडप में सिर्फ 24 घंटे पहले भोजन के विवाद पर खून बहा था, आज तड़के वहीं के मुख्य आरोपी का पुलिस ने 'पैर' जाम कर दिया। शादी का हत्यारा अब जिला अस्पताल के बेड पर लेटा अपनी किस्मत को रो रहा है।

पूरी कहानी: शादी का खाना और 'भन्टा' का खूनी दाना

​मामला 7 जुलाई की रात का है। डण्डवल गांव में शहनाइयां बज रही थीं, लोग खुश थे। लेकिन इस खुशी के बीच खाने की प्लेट पर ऐसा विवाद हुआ कि अजीत यादव उर्फ भन्टा और उसके गुर्गों के सिर पर खून सवार हो गया।

विवाद की वजह: महज भोजन को लेकर हुई कहासुनी।


वारदात: भन्टा और उसके साथियों ने प्रितोष राजभर और ओटू राजभर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।


अंजाम: गंभीर रूप से घायल प्रितोष राजभर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। खुशी का माहौल मातम में बदल गया।


तड़के 1:40 बजे: नहर की पुलिया पर 'ठाय-ठाय'

​मृतक प्रितोष की मां के आंसुओं ने पुलिस की साख को चुनौती दी, तो मेहनाजपुर पुलिस ने भी ठान लिया कि हिसाब 24 घंटे के अंदर होगा। गुरुवार की रात जब दुनिया सो रही थी, तब पुलिस करसड़ा नहर पुलिया के पास जाल बिछाए खड़ी थी।

​तभी एक संदिग्ध बाइक आती दिखी। पुलिस ने टोका तो बाइक सवार ने रफ़्तार बढ़ा दी। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी। लेकिन यूपी पुलिस की 'जवाबी कार्रवाई' के आगे भन्टा की हेकड़ी धरी की धरी रह गई। पुलिस की एक गोली सीधे अजीत यादव उर्फ भन्टा के दाहिने पैर में जा धंसी। भन्टा वहीं ढेर हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

क्राइम कुंडली: पहले से दर्ज हैं 7 मुकदमे

​पुलिस की गिरफ्त में आए इस शातिर अपराधी के पास से जो सामान बरामद हुआ है, वो किसी मिनी डिपो से कम नहीं है:

बरामदगी: 1 अवैध .315 बोर तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 मिस कारतूस, 3 खोखा कारतूस और एक वारदात में इस्तेमाल बाइक।


पुलिस का बड़ा खुलासा: यह भन्टा कोई सीधा-साधा इंसान नहीं है। इसके खिलाफ पहले से ही मारपीट और एनडीपीएस (ड्रग्स) एक्ट समेत सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यानी यह आदतन अपराधी है, जिसका इलाज अब आजमगढ़ पुलिस ने अच्छे से कर दिया है।

बेबाक 24' का तीखा सवाल

​मुख्य आरोपी तो अब लंगड़ाकर अस्पताल पहुंच चुका है और उस पर हत्या, पुलिस पर फायरिंग समेत आर्म्स एक्ट की धाराएं ठोक दी गई हैं। लेकिन सवाल यह है कि शादी-ब्याह जैसे पवित्र मौकों पर इन बदमाशों के पास हथियार और इतनी गुंडई आती कहां से है? फिलहाल पुलिस का कहना है कि बाकी के फरार आरोपियों को भी पाताल से ढूंढ निकालेंगे।

देखते रहिए,  बेबाक 24 - जो कहेगा, बेबाक कहेगा!



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment