by on | 2026-07-01 17:04:32
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3020
वाराणसी। काशी की संकरी और घनी आबादी वाली 'दालमंडी' में आज विकास की राह चौड़ी करने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा और बेहद संवेदनशील कदम उठाया। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बुधवार को एक साथ 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस हाई-प्रोफाइल अभियान के दौरान पूरा इलाका किसी छावनी में तब्दील नजर आया, जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता था।
कार्रवाई इतनी संवेदनशील थी कि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी भी संभावित विरोध या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पीएसी (PAC), पैरामिलिट्री फोर्स और सिविल पुलिस के जवानों ने पूरे दालमंडी क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया।
बुधवार की सुबह जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, सबसे पहले चौक थाने के पास स्थित करीमुल्ला बेग मस्जिद पर हथौड़े और मशीनें गरजना शुरू हुईं। प्रशासन की आधिकारिक सूची के मुताबिक, चौड़ीकरण की जद में आईं जिन 5 मस्जिदों पर कार्रवाई की गई, वे हैं:
प्रशासन का पक्ष: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का साफ कहना है कि यह कोई अचानक की गई कार्रवाई नहीं है, बल्कि दालमंडी की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क चौड़ीकरण परियोजना को गति देने के लिए पहले से तय मास्टरप्लान का हिस्सा है।
मस्जिदों के ध्वस्तीकरण के बाद पूरे इलाके में फिलहाल शांति है, लेकिन माहौल में एक खास तरह का तनाव महसूस किया जा सकता है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने न पाए, इसके लिए आला अधिकारी खुद मौके पर डटे हुए हैं और पुलिस बल लगातार तंग गलियों में फ्लैग मार्च और गश्त कर रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'