by on | 2026-07-01 16:28:37
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3166
वाराणसी। चौबेपुर के कैथी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर से गंगा-गोमती संगम घाट तक बन रही नई सड़क को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रभावित किसानों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिना किसी वैधानिक भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के, उनकी निजी जमीनों पर जबरन सड़क निर्माण कराया जा रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए आंदोलन का बिगुल फूंकने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के पीड़ित किसान डॉ. गायत्री प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी को इस संबंध में एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग नई सड़क के नाम पर उनकी निजी गाटा संख्या-460 की कीमती भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा है। किसानों का कहना है कि यह पूरी तरह से नया अलाइनमेंट है, लेकिन विभाग अपनी कमी छिपाने के लिए इसे पुरानी सड़क बताकर जबरन बुलडोजर चलवा रहा है। न तो विभाग द्वारा प्रमाणित नक्शा दिखाया जा रहा है और न ही स्वीकृत अलाइनमेंट सार्वजनिक किया जा रहा है।
किसानों ने दोटूक कहा है कि जब तक भूमि का वैधानिक रूप से अधिग्रहण कर उचित मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक निर्माण कार्य रोका जाए। यदि प्रशासन ने इस पर तत्काल संज्ञान नहीं लिया, तो प्रभावित किसान बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल इस पूरे मामले में PWD या जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'