ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

काशी की गंगा आरती देख भाव-विभोर हुईं अखिलेश यादव की बेटियां, टीना बोलीं- 'गंगा स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी'

by on | 2026-06-30 00:15:01

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3234


काशी की गंगा आरती देख भाव-विभोर हुईं अखिलेश यादव की बेटियां, टीना बोलीं- 'गंगा स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी'

वाराणसी। काशी की अलौकिक आभा और अध्यात्म के रंग में हर कोई सराबोर हो जाता है। इसी क्रम में रविवार को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की महाआरती की दिव्यता से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटियां टीना यादव और अदिति यादव मंत्रमुग्ध नजर आईं। उनके साथ मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं।

​सभी विशिष्ट अतिथियों ने गंगा सेवा निधि के तत्वावधान में आयोजित दैनिक आरती में भाग लिया। वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और देश के कल्याण की कामना की। शंखध्वनि, डमरू की गूंज और दीपों की भव्यता से निर्मित आध्यात्मिक वातावरण ने सभी को अभिभूत कर दिया।

विजिटर बुक में लिखा संदेश:

आरती के बाद भाव-विभोर हुईं टीना यादव ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा:

​"भगवती मां गंगा की आरती ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मां गंगा हम सभी के लिए मां स्वरूप हैं, इसलिए इनकी स्वच्छता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।"


​घाट पर लगभग एक घंटे तक प्रवास के दौरान अतिथियों ने काशी की सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। कार्यक्रम के समापन पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका पारंपरिक स्वागत किया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment