ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

दानवीर भामाशाह जयंती पर गाजीपुर के 10 शीर्ष व्यापारी सम्मानित

by on | 2026-06-29 21:15:36

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3202


दानवीर भामाशाह जयंती पर गाजीपुर के 10 शीर्ष व्यापारी सम्मानित


राइफल क्लब में भव्य समारोह: डीएम, राज्यसभा सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष ने बांटे प्रशस्ति पत्र, व्यापारियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सराहा।

गाजीपुर। राष्ट्रभक्ति और त्याग के प्रतीक दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को राइफल क्लब सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कर विभाग को उत्कृष्ट राजस्व देने वाले और जिले में बेहतरीन टर्नओवर के जरिए आर्थिक प्रगति की राह आसान करने वाले 10 शीर्ष व्यापारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

​समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि देश और समाज के आर्थिक विकास की धुरी व्यापारी वर्ग है। उनका योगदान अतुलनीय है। भामाशाह का जीवन हमें राष्ट्रभक्ति, सर्वस्व दान और समाज सेवा की अमर प्रेरणा देता है। व्यापार कर अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह और प्रभात जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस आयोजन में जिले के व्यावसायिक विकास की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

डीएम की संवेदनशीलता के कायल हुए व्यवसायी

कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों की ओर से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को भी बुके और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि डीएम उनकी समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान करते हैं, जिससे जिले का व्यावसायिक माहौल बेहद सुरक्षित और सकारात्मक हुआ है।

​इस गौरवमयी अवसर पर जिला अध्यक्ष गुड्डू केसरी, जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल, मुन्ना राय, कमरुज्जमा अंसारी, राजेश कुमार गुप्ता, आकाशदीप, सुप्रतिम बागची, सुधीर केसरी, विकी गाजी, राजा हुसैन और प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यवसायी और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment