by on | 2026-06-29 17:40:23
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3174
वाराणसी। शहर के चौक थाना क्षेत्र में फर्जी कागजात के आधार पर करोड़ों की संपत्ति हड़पने के एक बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राज कुमार बाजपेयी (57 वर्ष) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों पर कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित व्यवसाई ने चौक थाने में तहरीर दी। पीड़ित का आरोप है कि नीलकॉटेज कॉलोनी (मलदहिया) स्थित एक आवासीय मकान को बेचने के नाम पर आरोपियों ने उससे संपर्क किया था। खुद को मालिकाना हक जताने वाले फर्जी दस्तावेज दिखाकर आरोपियों ने करीब 3 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों और माध्यमों से ट्रांसफर करवा लिए।
भुगतान के बाद जब रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करने की बात आई, तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने भूमि प्रबंधन विभाग से संपर्क किया, तो पता चला कि वह जमीन रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आती है और उसका निजी क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित है। चौक थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य कड़ियों की भी गहनता से विवेचना जारी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'