ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

बक्सर में शराबबंदी उल्लंघन के आरोप में भाजपा नेता हिरासत में, मेडिकल जांच में पुष्टि

by on | 2026-06-28 23:27:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3409


बक्सर में शराबबंदी उल्लंघन के आरोप में भाजपा नेता हिरासत में, मेडिकल जांच में पुष्टि

बक्सर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच बक्सर में सत्ताधारी दल से जुड़े एक पदाधिकारी को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। टाउन थाना पुलिस ने नियमित वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय 'विद्रोही' को पकड़ा।

​पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन जांच के दौरान संदिग्ध आचरण दिखने पर उक्त नेता की ब्रेथ एनालाइज़र और चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें शराब के सेवन की आधिकारिक पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​टाउन थाना प्रभारी ने मामले पर स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के तहत किसी भी व्यक्ति के पद या राजनीतिक प्रभाव को नजरअंदाज कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है, वहीं विपक्षी दलों को भी सरकार की मद्य निषेध नीति पर सवाल उठाने का एक और मौका मिल गया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment