ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

फूलपुर में पुलिस की भारी मुस्तैदी, टली बड़ी वारदात: अवैध पिस्टल चमका रहा शातिर धराया, खाकी पर झोंका था फायर!

by on | 2026-06-27 23:18:53

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3025


फूलपुर में पुलिस की भारी मुस्तैदी, टली बड़ी वारदात: अवैध पिस्टल चमका रहा शातिर धराया, खाकी पर झोंका था फायर!


— संपत्ति के लालच में हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्ग मां को छोटे बेटे ने पीटा, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास; पीड़ित मां ने पत्र लिख कहा— 'मृत्यु के बाद अंतिम दर्शन भी न करने दिया जाए'

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से रिश्तों को तार-तार और मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। रोहनिया थाना क्षेत्र के शहवाबाद गांव में संपत्ति के लालच में अंधी हो चुकी औलाद ने अपनी ही बुजुर्ग मां का जीना मुहाल कर दिया है। छोटे बेटे के जुल्म-ओ-सितम और जानलेवा हमलों से त्रस्त हृदय रोगी मां जडावती देवी ने अब अपनी जान की सुरक्षा के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

संपत्ति बांटने के बाद भी लालच बरकरार

पीड़िता जडावती देवी ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया कि पति के निधन के बाद उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति दोनों बेटों में बराबर बांट दी थी। वृद्धावस्था और पूर्व में हुई हार्ट सर्जरी के कारण वे गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं, और उनका बड़ा बेटा आजाद भारद्वाज ही उनकी सेवा-सुश्रुषा करता है। इसी वजह से मां ने अपने हिस्से की बची हुई संपत्ति भी बड़े बेटे के नाम कर दी। आरोप है कि इसी बात से बौखलाकर छोटा बेटा अरविंद भारद्वाज खून का प्यासा हो गया है। वह लगातार मां के साथ मारपीट कर रहा है और पूर्व में उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी कर चुका है।

'जीते-जी दिया सिर्फ अपमान, तो मरने के बाद मुखाग्नि का हक कैसा?'

बेटे के इस क्रूर व्यवहार से आहत होकर मां ने एक ऐसा कठोर और भावुक फैसला लिया है, जो आधुनिक समाज के गिरते नैतिक मूल्यों पर करारा तमाचा है। बुजुर्ग मां ने एक घोषणा-पत्र (वसीयत) के जरिए स्पष्ट किया है कि उनके निधन के बाद छोटे बेटे अरविंद भारद्वाज को उनके शव के पास आने या अंतिम दर्शन करने की इजाजत बिल्कुल न दी जाए। मां का कहना है कि जिसने जीवनभर उन्हें सिर्फ दर्द, अपमान और हिंसा दी, उसे मृत्यु के बाद दिखावे का कोई अधिकार नहीं है।

घर के बाहर शराबियों का जमावड़ा, मुख्यमंत्री से विधिक कार्रवाई की मांग

पीड़िता का आरोप है कि छोटा बेटा अरविंद अक्सर शराब पीकर अपने असामाजिक तत्वों के साथ घर के बाहर हंगामा करता है और जान से मारने की धमकियां देता है। इससे पहले भी रिश्तेदारों और स्थानीय स्तर पर पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अरविंद की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। स्थानीय पुलिस की ढिलाई के बाद, अब पीड़ित मां ने सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय का दरवाजा खटखटाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कलयुगी बेटे के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की है।

​इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि संपत्ति की भूख में युवा पीढ़ी किस कदर अंधी होती जा रही है। फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल शिकायत के बाद अब कमिश्नरेट पुलिस और स्थानीय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment