ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

हाईकोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर! भीटा की सरकारी जमीन से अतिक्रमण साफ, जेसीबी ने मिनटों में ढहाए कब्जे

by on | 2026-06-27 23:01:34

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3177


हाईकोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर! भीटा की सरकारी जमीन से अतिक्रमण साफ, जेसीबी ने मिनटों में ढहाए कब्जे

लालगंज (आजमगढ़): हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में आजमगढ़ जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज तहसील के मिर्जाआदमपुर गांव स्थित भीटा (सरकारी भूमि) से अतिक्रमण हटवा दिया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर तहसीलदार उमेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

इन लोगों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

​प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद मिर्जाआदमपुर गांव में चिन्हित किए गए अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई की गई। इसमें मुख्य रूप से:

  • ​अमरनाथ पुत्र सोनई
  • ​फिरतू पुत्र सोमई
  • ​संजय पुत्र राजेन्द्र
  • ​नन्दलाल पुत्र तेजू
  • ​प्रमिला पत्नी स्वर्गीय सज्जन राम

​द्वारा भीटा की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े।

आगे भी जारी रहेगा अभियान: तहसीलदार

​कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार उमेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा,

​"इससे पहले भी गांव की भीटा और पोखरा की सरकारी भूमि पर बेदखली की कार्रवाई की जा चुकी है। सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"


मौके पर डटी रही अधिकारियों और भारी पुलिस बल की फौज

​इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तैयारी के साथ जमीन पर उतरा था।

  • राजस्व टीम: अभियान के दौरान नायब तहसीलदार मनोज कुमार गिरी, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, लेखपाल कुलभास्कर, संतोष सिंह, जागृति पाण्डेय, जिया श्रीवास्तव, दीपा गुप्ता, नितेश यादव, आदर्श तिवारी और हरिकेश यादव सहित पूरी राजस्व टीम मौके पर डटी रही।
  • पुलिस बल: सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए लालगंज चौकी प्रभारी रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआई राकेश कुमार पाण्डेय (तरवा), पवन कुमार शुक्ला (मेंहनगर), शीतला प्रसाद (बरदह) सहित भारी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस बल तैनात रहा।

​प्रशासन के सख्त तेवरों को देखते हुए अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment