by on | 2026-06-26 17:52:35
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3160
बैरिया (बलिया)।
थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब काली मंदिर के पास एक खेत में करीब 20-22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से चंद मिनट पहले तक युवक को जीवित देखा गया था।
स्थानीय निवासी शैलेश सिंह व अन्य ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह युवक बेहद असहज और बदहवास स्थिति में गांव के पास दिखाई दिया था। उसकी हालत देख ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए उसे पानी भी पिलाया। सुबह 6 बजे तक कई लोगों ने उसे जीवित देखा था, लेकिन इसके ठीक आधे घंटे बाद (करीब छह बजे) मंदिर के पूरब-उत्तर दिशा में स्थित श्री राम सिंह के खेत में उसकी लाश मिलने से ग्रामीण स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलते ही करीब सात बजे डायल-112 और बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अचानक हुई इस रहस्यमय मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'