ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

खाकी का कमाल: गंगा आरती में खोया BJP नेत्री का मोबाइल, वाराणसी पुलिस ने 3 घंटे में ढूँढ निकाला!

by on | 2026-06-03 22:04:47

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3034


खाकी का कमाल: गंगा आरती में खोया BJP नेत्री का मोबाइल, वाराणसी पुलिस ने 3 घंटे में ढूँढ निकाला!


वाराणसी। कहते हैं बाबा विश्वनाथ की नगरी में कोई निराश नहीं लौटता, और इस बार वाराणसी पुलिस ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के अद्भुत नजारे के बीच जब एक वीआईपी का मोबाइल गायब हुआ, तो हड़कंप मच गया। लेकिन वाराणसी पुलिस की मुस्तैदी के आगे मोबाइल चोर या लापरवाही ज्यादा देर टिक नहीं पाई।

​ आरती के वीआईपी वीयू में 'नेटवर्क गायब'

​मामला शीतला घाट का है, जहाँ दिल्ली से आईं दक्षिणी दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा की महामंत्री अर्चना कुमारी गंगा आरती के अलौकिक दृश्य का आनंद ले रही थीं। इसी भीड़भाड़ के बीच अचानक उनका कीमती मोबाइल फोन कहीं गायब हो गया। वीआईपी का फोन और वो भी इतने संवेदनशील इलाके से गायब होना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था। नेत्री जी ने बिना वक्त गंवाए सीधे दशाश्वमेध थाने का रुख किया और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

​ 'मिशन 3 घंटे' और शीतला घाट पुलिस का एक्शन

​शिकायत मिलते ही दशाश्वमेध थानाध्यक्ष के निर्देशन में शीतला घाट चौकी प्रभारी रवि सिंह ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला। घाट के चप्पे-चप्पे पर नजर दौड़ाई गई, सर्विलांस और मुखबिरों का तंत्र एक्टिव हुआ।

नतीजा? अमूमन हफ्तों लटकने वाले ऐसे मामलों में वाराणसी पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर मोबाइल फोन को न सिर्फ ढूंढ निकाला, बल्कि उसे बरामद भी कर लिया।


​ खाकी का आभार, जनता में बढ़ा विश्वास

​चौकी प्रभारी रवि सिंह ने पूरे सम्मान के साथ बरामद मोबाइल उसकी असली मालकिन अर्चना कुमारी के सुपुर्द कर दिया। 3 घंटे में अपना खोया फोन वापस पाकर भाजपा नेत्री के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने वाराणसी पुलिस की इस सुपरफास्ट कार्यशैली और तत्परता की जमकर तारीफ की और पूरी टीम का आभार जताया।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment