ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी: मरीज के परिजन को बेरहमी से पीटने वाला कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल

by on | 2026-05-29 23:36:57

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3200


गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी: मरीज के परिजन को बेरहमी से पीटने वाला कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गाजीपुर (बेबाक 24 न्यूज डेस्क)।

स्वास्थ्य के मंदिर कहे जाने वाले मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। गाजीपुर महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में अपनी मासूम बेटी का इलाज कराने आए एक बेबस पिता पर लात-घूंसे बरसाने वाले कथित बाउंसर पर आखिरकार कानून का डंडा चल गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और चौतरफा फजीहत के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

​जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित युवक अपनी बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी (OPD) में पहुंचा था। अस्पताल प्रशासन की बदइंतजामी और भारी भीड़ के बीच किसी बात को लेकर वहां तैनात कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह का तीमारदार से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मानवता को ताक पर रखकर बाउंसर ने पीड़ित युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।

​तमाशबीन बने लोगों के बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे की सुरक्षा व्यवस्था और बाउंसरों की इस 'गुंडागर्दी' को लेकर जनता में भारी आक्रोश फैल गया।

बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल की सख्ती, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

​मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर गरमाया, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इस पूरी घटना का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिले के आला अधिकारियों से बात कर इस अमानवीय कृत्य पर सख्त नाराजगी जताई और तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एमएलसी की सख्ती के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन मोड में आ गया।

पुलिसिया कार्रवाई: 'बाउंसर' की अकड़ ढीली, भेजा गया जेल

​एमएलसी के निर्देश और जनता के दबाव के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया है।

बेबाक टिप्पणी:

सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों की सहूलियत व सुरक्षा के लिए तैनात किए गए ये कथित बाउंसर अब तीमारदारों के लिए ही खौफ का सबब बनते जा रहे हैं। अपनी बीमार बच्ची को लेकर भटक रहे पिता पर हाथ उठाने वाले इस कथित बाउंसर को जेल भेजकर पुलिस ने एक नजीर तो पेश की है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार है कि क्या अस्पताल प्रशासन इन ठेके पर रखे गए सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर नजर रखेगा? ताकि भविष्य में फिर किसी बेबस तीमारदार को इस तरह की हैवानियत का शिकार न होना पड़े।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment