by on | 2026-05-22 16:40:32
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3048
वाराणसी: आगामी श्रावण मास, बड़े पर्व-त्योहारों और बाबा के दरबार में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ को देखते हुए देश की खुफिया एजेंसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा चक्र को अभेद्य बनाने की कवायद शुरू कर दी है। अपर निदेशक (IB) विनीता शर्मा, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) तरुण गाबा ने खुद विश्वनाथ धाम के कोने-कोने का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा से लेकर जनसुविधाओं का जायजा लिया।
ग्राउंड जीरो की पड़ताल के बाद मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की गई, जिसमें सुरक्षा को लेकर कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाबा धाम की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, क्राउड कंट्रोल (भीड़ प्रबंधन), एंट्री कंट्रोल और सीसीटीवी निगरानी तंत्र को परखा। श्रावण मास में सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें धाम क्षेत्र की ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को चौबीसों घंटे पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के बाद सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए कई कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं:
शीर्ष अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि सुरक्षा जितनी अभेद्य होनी चाहिए, श्रद्धालुओं की सुविधाएं भी उतनी ही सुगम होनी चाहिए। दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों ने कड़े निर्देश जारी किए हैं:
बेबाक राय: विश्वनाथ धाम में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और श्रद्धा सर्वोपरि है। आईबी और पुलिस प्रशासन का यह साझा और कड़ा रुख साफ संकेत देता है कि इस बार श्रावण मास में बाबा के भक्तों को सुरक्षित, सुगम और पूरी तरह व्यवस्थित दर्शन का अनुभव कराने के लिए प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाला है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'