ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
राजनीति राजनीति

तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल: विजय ने माँगा कांग्रेस का साथ; बहुमत से 10 सीट दूर TVK, कल सुबह चेन्नई में बड़ी बैठक

by on | 2026-05-05 22:41:43

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3045


तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल: विजय ने माँगा कांग्रेस का साथ; बहुमत से 10 सीट दूर TVK, कल सुबह चेन्नई में बड़ी बैठक

चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सत्ता की चाबी किसके पास होगी, इसे लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है। कांग्रेस ने मंगलवार रात एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि 'तमिलगा वेट्ट्री कजगम' (TVK) के प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए उनसे समर्थन मांगा है।

सीटों का समीकरण और गठबंधन की गणित

बहुमत का आंकड़ा: 118

टीवीके (TVK) की स्थिति: विजय की पार्टी बहुमत से महज 10 सीटें दूर है।

कांग्रेस की भूमिका: कांग्रेस ने राज्य में 5 सीटें जीती हैं। अगर कांग्रेस समर्थन देती है, तब भी विजय को 5 और विधायकों की जरूरत होगी।

निर्णायक मोड़: तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TNCC) की बैठक बुधवार सुबह बुलाई गई है, जिसमें हाईकमान के निर्देशानुसार अंतिम फैसला लिया जाएगा।

क्या स्टालिन का 'किला' ढह चुका है?

द्रमुक (DMK) के लिए यह चुनाव किसी बुरे सपने जैसा रहा है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के कई मंत्रियों की हार और टीवीके की बढ़त ने द्रविड़ राजनीति का चेहरा बदल दिया है। कांग्रेस, जो अब तक द्रमुक की सहयोगी थी, उसका विजय की ओर रुख करना स्टालिन के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment