ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला; नरही थाने की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

by on | 2026-05-03 12:49:02

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3415


पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला; नरही थाने की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

बलिया। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले के 11 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और उप-निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादले:

​जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। उनकी जगह प्रवीण कुमार सिंह को कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राकेश कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक बांसडीह और हरिशंकर सिंह को मॉनिटरिंग सेल से प्रभारी निरीक्षक नरहीं के पद पर तैनात किया गया है।

​अन्य बदलावों में विपिन सिंह को प्रभारी डीसीआरबी, वीरेन्द्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष दोकटी, प्रशांत चौधरी को थानाध्यक्ष सहतवार और अनिल कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। लालमणि सरोज अब खेजुरी और मिथिलेश कुमार पकड़ी थाने की कमान संभालेंगे।

नरही पुलिस पर लापरवाही के आरोप:

​तबादलों के बीच नरही थाना क्षेत्र का एक गंभीर मामला भी चर्चा में है। वायु सेना में वारंट ऑफिसर वशिष्ठ राय का 30 वर्षीय भतीजा पल्लव राय बीते 14 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने और मोबाइल की सीडीआर (CDR) के माध्यम से संदिग्धों की पहचान होने के बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

​पीड़ित परिवार ने इस संबंध में एडीजी वाराणसी और डीजीपी लखनऊ सहित मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी न्याय की गुहार लगाई है। अब जिले में हुए इस नए प्रशासनिक फेरबदल के बाद, विशेष रूप से नरही थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति से परिवार को पल्लव राय की बरामदगी और मामले के त्वरित खुलासे की उम्मीद जगी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment