ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

वाराणसी STF का 'सर्जिकल स्ट्राइक': झारखंड बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, करोड़ों का सोना बरामद!

by on | 2026-05-02 20:31:52

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3085


वाराणसी STF का 'सर्जिकल स्ट्राइक': झारखंड बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, करोड़ों का सोना बरामद!

वाराणसी | ​उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए पाताल भी सुरक्षित नहीं है। वाराणसी STF यूनिट ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह की कमर तोड़ दी है, जिसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बरही शाखा में करोड़ों की डकैती डाल कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी थी।

वाराणसी के सारनाथ में बिछाया जाल, दबोचे गए 'शिकारी'

​सटीक खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के दम पर वाराणसी STF ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर में घेराबंदी कर गिरोह के सरगना समेत तीन गुर्गों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के नवादा निवासी मो. अफजल (मास्टरमाइंड), गोरखपुर के पंकज सिंह उर्फ रौनक और मऊ के सौरभ यादव के रूप में हुई है।

बरामदगी देख चौंक गई पुलिस

​गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने जो बरामद किया है, वह डकैती की गंभीरता को बयां करता है:

912.22 ग्राम सोना (कीमत करीब 70 लाख रुपये)


20 लाख रुपये नकद


6 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी


वारदात का तरीका: फिल्मी अंदाज में लूट, फिर जमीन में निवेश

​पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग किसी पेशेवर कंपनी की तरह काम करता था। वारदात से महीनों पहले बैंक की रेकी की जाती थी। दोपहर के समय, जब बैंक में भीड़ कम होती, ये हथियारों के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर करोड़ों का सोना और कैश साफ कर देते थे। सनसनीखेज खुलासा यह भी हुआ कि लूटे गए पैसे को ये अपराधी जमीन और प्रॉपर्टी में निवेश कर 'व्हाइट' करने की कोशिश करते थे।

30 किलो सोने की लूट का कबूलनामा

​यह गिरोह सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था। सरगना अफजल ने कबूल किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में 30 किलो से अधिक सोना लूटा है।

​वाराणसी STF की इस बड़ी कामयाबी ने न केवल एक बड़े गिरोह का अंत किया है, बल्कि उन अपराधियों को भी कड़ा संदेश दिया है जो एक राज्य में जुर्म कर दूसरे राज्य में पनाह की तलाश करते हैं। फिलहाल, झारखंड पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी में है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment