ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

नहीं रहे पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के चाचा राजनाथ तिवारी, गंगापुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

by on | 2026-04-29 22:48:44

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3378


नहीं रहे पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के चाचा राजनाथ तिवारी, गंगापुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बलिया/वाराणसी।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के पूज्य चाचा राजनाथ तिवारी का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज सायं गंगापुर, रामगढ़ ढाला स्थित घाट पर अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जहाँ वे पंचतत्व में विलीन हो गए।

पुत्र श्रीकांत तिवारी ने दी मुखाग्नि

​राजनाथ तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र श्रीकांत तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी। घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान उनके चारों पुत्र—श्रीकांत तिवारी, विजेन्द्र तिवारी, जयप्रकाश तिवारी और अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अपने पिता को अंतिम विदाई देते समय परिजनों की आंखें नम थीं।

घाट पर उमड़े लोग

​स्वर्गीय राजनाथ तिवारी अपने सरल स्वभाव और आदर्श जीवन के लिए जाने जाते थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए गंगापुर घाट पर लोगों का भारी तांता लगा रहा। क्षेत्रीय नागरिकों, शुभचिंतकों और गणमान्य व्यक्तियों ने घाट पर पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों का कहना था कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा समाज के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

शोक की लहर

​परिजनों ने बताया कि उनका व्यक्तित्व सदैव सादगी और सेवा भाव से परिपूर्ण रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि - बेबाक 24 परिवार



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment