ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी चोट, 5 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम; अजय राय ने सरकार को घेरा

by on | 2026-04-29 19:18:19

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3068


मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी चोट, 5 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम; अजय राय ने सरकार को घेरा


वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। गोमती जोन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार चल रहे 5 वांछित अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। एक तरफ जहां पुलिस दबिश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर अब सियासत भी गरमा गई है।

क्या था पूरा मामला?

​बीती 26 अप्रैल को फूलपुर के घमहापुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अनियंत्रित कार की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कानून को ताक पर रखकर कार चालक मनीष सिंह पर हमला बोल दिया। उग्र भीड़ ने मनीष को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मॉब लिंचिंग जैसी घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

पुलिस की कार्रवाई: 4 जेल में, 5 की तलाश

​वारदात के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों— मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति और अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​हालांकि, 5 अन्य आरोपी अभी भी पुलिस को छका रहे हैं। पुलिस ने अब इन पर इनामी दांव खेला है:

  • आशीष राजभर
  • मनीष राजभर
  • दीपक राजभर
  • गोविंद राजभर
  • नागेंद्र राजभर (सभी निवासी: घमहापुर, वाराणसी)

अजय राय का हमला: 'सरकार पोषित गुंडे मचा रहे कोहराम'

​इस हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पोषित गुंडे हर जगह मार-काट, लूट-पाट और हत्या मचाए हुए हैं। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment