ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

आस्था का अभिषेक और विकास की उड़ान, काशी में मोदी का 'पावर डे'

by on | 2026-04-29 16:26:06

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3091


आस्था का अभिषेक और विकास की उड़ान, काशी में मोदी का 'पावर डे'

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास के बाद उन्होंने सुबह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और फिर सीधे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक घड़ी का अवलोकन

​मंदिर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक रूप से डमरू दल और त्रिशूल भेंट कर किया गया। गर्भगृह में विधि-विधान से अभिषेक करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और मंदिर प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

​दर्शन के पश्चात प्रधानमंत्री बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। वहां से वे उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के लिए प्रस्थान कर गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:45 बजे एयरपोर्ट से रवाना हुए।

हवाई यातायात पर पड़ा असर

​प्रधानमंत्री के विशेष विमान की सुरक्षा और 'नो फ्लाई ज़ोन' के प्रोटोकॉल के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ:

  • इंडिगो (मुंबई): पीएम के प्रस्थान के बाद ही उड़ान भर सकी।
  • एयर इंडिया (दिल्ली): निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई।
  • इंडिगो (चेन्नई): विमान को लैंडिंग के लिए हवा में ही करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा।

​प्रधानमंत्री की रवानगी के समय एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने नारों के साथ उनका अभिवादन किया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment