ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

मनीष की मौत पर घमहापुर में उबाल, DCP नीतू कात्यायन की सूझबूझ से थमा आक्रोश!

by on | 2026-04-27 20:10:42

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3070


मनीष की मौत पर घमहापुर में उबाल, DCP नीतू कात्यायन की सूझबूझ से थमा आक्रोश!

वाराणसी। इंसाफ की पुकार... अपनों की चीखें... और सुलगता हुआ गुस्सा! वाराणसी का घमहापुर गांव आज किसी छावनी से कम नजर नहीं आया। कारोबारी मनीष सिंह की मौत के बाद जैसे ही एंबुलेंस की सायरन गूंजी, मानों पूरे गांव का सब्र जवाब दे गया। लेकिन बवाल की चिंगारी लगने से पहले ही DCP गोमती जोन नीतू कात्यायन ने अपनी सूझबूझ और से हालात को काबू में कर लिया।

जब गांव बना अखाड़ा: शव पहुंचते ही फूटा गुस्सा

​पोस्टमार्टम के बाद जब मनीष सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। परिजनों के विलाप ने पत्थर दिल इंसान को भी झकझोर दिया। भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर था, क्योंकि यह सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि सड़क हादसे के बाद हुई 'लिंचिंग' का मामला था। ग्रामीणों की आंखों में नमी कम और आक्रोश ज्यादा था।

मैदान में उतरीं DCP नीतू कात्यायन: सूझबूझ ने टाला बड़ा बवाल

​तनाव इतना था कि जरा सी चूक हिंसा भड़का सकती थी। ऐसे में कमान संभाली DCP नीतू कात्यायन ने। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटीं DCP ने न केवल परिजनों को ढांढस बंधाया, बल्कि भीड़ के बीच जाकर स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया—"कानून का राज है, और कातिल बचेंगे नहीं!"

​उनकी संवेदनशीलता और रणनीतिक सूझबूझ का ही नतीजा था कि जो भीड़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी, वह शांत होकर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर भरोसा करने लगी।

चप्पे-चप्पे पर पहरा: पुलिस की पैनी नजर

​मौके की नजाकत को देखते हुए प्रशासन ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी:

अधिकारी तैनात: एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी और कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने मोर्चा संभाला।


भारी फोर्स: फूलपुर थाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


सख्त कार्रवाई: पुलिस साफ कर चुकी है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और दबिश जारी है।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment