by on | 2026-04-26 22:37:35
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3232
वाराणसी: यूपी एसटीएफ (STF) ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ते हुए काशी में एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ की टीम ने करीब 55 लाख रुपये की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि तस्कर चाहे जितनी चालाकी दिखाएं, कानून के हाथ उनकी गर्दन तक पहुंच ही जाते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ को पुख्ता सूचना मिली थी कि नशे की एक बड़ी खेप हाईवे के रास्ते जिले में प्रवेश करने वाली है। बस फिर क्या था, टीम ने तत्काल घेराबंदी की। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर पुलवरिया पुल के पास जैसे ही संदिग्ध शेवरलेट कार (नंबर: OD-02-BJ-1983) पहुंची, एसटीएफ के जांबाजों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
जब कार की तलाशी ली गई, तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। कार के भीतर छिपाकर रखा गया 1.07 कुंतल (107 किलो) गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अजय गिरी के रूप में हुई है, जो मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे किए, वो चौंकाने वाले हैं।
एसटीएफ ने मौके से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:
वाराणसी के थाना कैण्ट में अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 08/20/29/60 के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सफेदपोशों और मददगारों की तलाश में जुट गई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'