by on | 2026-04-26 20:07:45
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3201
वाराणसी: धर्म की नगरी काशी में आज उस वक्त कोहराम मच गया, जब काली मंदिर फ्लाईओवर पर चलती कार अचानक धधकते हुए 'आग का गोला' बन गई। मंजर ऐसा था कि देखने वालों की रूह कांप गई, लेकिन बीच सड़क पर खौफ के उस तांडव के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और उनकी टीम।
धुआं... धमाका और फिर दहकती कार!
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर फ्लाईओवर पर सफर कर रहे लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही पल क्या होने वाला है। कार की रफ़्तार के साथ आग की लपटें आसमान छूने लगीं। सडक पर अफरा-तफरी का माहौल था, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।
मैदान-ए-जंग में उतरे 'खाकी' के सारथी
जैसे ही सूचना मिली, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह बिना एक पल गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उनके साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह और पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने मोर्चा संभाला।
तत्परता: पुलिस टीम ने भारी ट्रैफिक के बीच न केवल रास्ता साफ कराया, बल्कि आग पर काबू पाने के लिए जी-जान लगा दी।
नतीजा: पुलिस की इस 'सुपरफास्ट' कार्रवाई का असर यह हुआ कि आग की लपटों में घिरी कार से सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
"अगर पुलिस एक मिनट भी देर करती, तो फ्लाईओवर पर आज कई मौत होती। थानाध्यक्ष और उनकी टीम की मुस्तैदी को सलाम है।" — मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'