ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

DIG वैभव कृष्ण ने संभाली कमान, मौके पर निरीक्षण के बाद किए बड़े खुलासे

by on | 2026-04-25 08:25:52

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3155


DIG वैभव कृष्ण ने संभाली कमान, मौके पर निरीक्षण के बाद किए बड़े खुलासे


​गाजीपुर/वाराणसी। कटरिया में हुई सनसनीखेज घटना के बाद उपमहानिरीक्षक (DIG) रेंज वाराणसी, वैभव कृष्ण ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को डीआईजी ने कटरिया पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने घटना की शुरुआत से लेकर अब तक की पुलिसिया कार्रवाई का पूरा ब्योरा साझा किया।
​डायल 112 की सूचना से शुरू हुआ मामला
​डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना के शुरुआती चरण में पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि— "मेरी बेटी ने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।" इस सूचना पर तत्काल सक्रिय होते हुए जमानिया पीआरबी (PRB) मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जब नदी में तलाश की, तो युवती का शव बरामद हुआ।
​आत्महत्या से हत्या तक: बदला घटनाक्रम
​डीआईजी ने स्पष्ट किया कि शुरुआत में मामला आत्महत्या की सूचना के रूप में दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में परिजनों की ओर से हत्या की तहरीर दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की दिशा बदलते हुए जांच शुरू की एक नमजद को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी बीच, क्षेत्र में हुई उत्तेजना और बवाल की घटना पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है।
​बवाल करने वाले 10 गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
​घटना के बाद हुए उपद्रव और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी ने सख्त लहजे में कहा कि:
​कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
​हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
​जल्द ही सभी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment