by on | 2026-04-23 20:51:14
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3124
गाजीपुर (करण्डा): सियासत जब लाशों पर रोटियां सेंकने लगे और भाई-चारे के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने की कोशिश हो, तो अंजाम सलाखें ही होती हैं। करण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरिया गांव में पत्थरबाजी और बवाल का व्यूह रचने वाले मास्टरमाइंड सपा नेता सत्येन्द्र यादव 'सत्या' समेत 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 15 अप्रैल को निशा शर्मा नाम की युवती का शव नदी में मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था। लेकिन शांति की इस कोख में बवाल का बीज बोने की पटकथा 21 अप्रैल को ही लिख दी गई थी, जब आरोपी सत्या यादव एक बार पहले ही परिजनों से मिल चुका था। मामला तब और तूल पकड़ गया जब 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल परिजनों से मिलने पहुंचा। वहां मौजूद सैकड़ों की भीड़ में छिपे कुछ अराजकतत्वों ने सुनियोजित तरीके से पत्थरबाजी शुरू कर दी।
पत्थरबाजों ने न केवल ग्रामीणों और समर्थकों के बीच भगदड़ मचाई, बल्कि खाकी को भी निशाना बनाया। इस हमले में क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष करण्डा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गाजीपुर समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गांव में डर और तनाव का माहौल पैदा कर दिया गया ताकि मामला 'अगड़ों बनाम पिछड़ों' की जातीय जंग में तब्दील हो जाए।
सूत्रों की मानें तो यह बवाल महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश थी। चर्चा है कि अगर मौके पर प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष मजबूती से खड़े न होते, तो कटरिया में भी देवरिया जनपद जैसा खूनी मंजर दोहराया जा सकता था, जहाँ बेकाबू भीड़ ने एक ब्राह्मण परिवार का सफाया कर दिया था। आशुतोष की सक्रियता ने उन्मादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
करण्डा पुलिस ने दंगाइयों के खिलाफ मु0अ0सं0 57/2026 के तहत बीएनएस की संगीन धाराओं 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 125, 132, 351(3), 353(2) और 7 CLA ACT में मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
बेबाक 24 का प्रहार: > राजनीति संवेदनाओं के लिए होनी चाहिए, दंगों की साजिश के लिए नहीं। पुलिस की इस तत्परता ने गाजीपुर को एक बड़ी जातीय हिंसा की आग में झुलसने से बचा लिया है। प्रशासन अब इन उपद्रवियों पर और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'