by on | 2026-04-20 12:50:22
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3095
लखनऊ |
उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था और स्मार्ट मीटरों को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तगड़ा 'करंट' मारते हुए उपभोक्ताओं के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। अब स्मार्ट मीटर का बैलेंस 'जीरो' होते ही आपके घर का अंधेरा नहीं होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि उपभोक्ता को बिना बताए या अचानक कनेक्शन काटना अब बीते दिनों की बात हो गई है।
पेश है इस बड़े फैसले की बेबाक रिपोर्ट:
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने साफ कर दिया है कि अगर आपका बैलेंस खत्म हो जाता है, तब भी 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट भार तक) बिजली की सप्लाई जारी रहेगी। यह उन लोगों के लिए संजीवनी है जो अचानक रिचार्ज खत्म होने से परेशान हो जाते थे।
योगी सरकार ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब जब तक आईआईटी कानपुर और वडोदरा के विशेषज्ञों वाली 4-सदस्यीय तकनीकी समिति अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती, तब तक पुराने मीटरों को हाथ नहीं लगाया जाएगा।
नए स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और 30 दिन का अतिरिक्त समय, यानी कुल 45 दिन तक कनेक्शन न काटने का फरमान जारी किया है।
बिजली विभाग अब आपको पल-पल की खबर देगा। सिस्टम में 5 चरणों का अलर्ट सेट किया गया है:
योगी सरकार ने अधिकारियों को “मानवीय दृष्टिकोण” अपनाने को कहा है। अब रविवार या किसी भी सरकारी छुट्टी के दिन, बैलेंस नेगेटिव होने पर भी आपकी बिजली नहीं काटी जाएगी। सरकार का संदेश साफ है—तकनीक जनता की सुविधा के लिए है, परेशानी के लिए नहीं।
स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता की जांच के लिए गठित समिति मात्र 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें आईआईटी कानपुर के दिग्गजों को शामिल करना यह दर्शाता है कि सरकार अब किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
बेबाक टिप्पणी: स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के मन में जो डर और भ्रम था, सरकार के इस फैसले ने उस पर मरहम लगाने का काम किया है। अब देखना यह है कि बिजली विभाग के अधिकारी जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन कितनी मुस्तैदी से करते हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'