ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 40 लाख के जेवर के साथ 25-हजारी दो इनामी शातिर गिरफ्तार!

by on | 2026-04-18 22:55:17

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3078


वाराणसी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 40 लाख के जेवर के साथ 25-हजारी दो इनामी शातिर गिरफ्तार!

​वाराणसी: काशी की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वाले शातिर अपराधियों पर पुलिस कमिश्नरेट ने शिकंजा कस दिया है। लंका थाना पुलिस ने उन दो इनामी बदमाशों को दबोच लिया है, जिन्होंने एक बंद घर में घुसकर करीब 40 लाख रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

​चोरी की वारदात: जब सूने घर को बनाया निशाना

घटना लंका थाना क्षेत्र की है। एक परिवार 31 मार्च को अपने पैतृक गांव गया हुआ था। 4 अप्रैल को जब वे वापस लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले। अलमारी और बक्सों को बेरहमी से तोड़कर पुस्तैनी आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया गया था। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की।

​कैसे चढ़े पुलिस के हत्थे?

डीसीपी काशी जोन और एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से जाल बिछाया। 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सटीक लोकेशन मिली और काशीपुरम कॉलोनी (सीर गोवर्धनपुर) के पास से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

​अभियुक्तों का प्रोफाइल

​नाम: मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी

उम्र: 38 वर्ष

पता: बजरडीहा, भेलूपुर

बैकग्राउंड: पुराना अपराधी (NDPS एक्ट)

​नाम: रेयाज अकरम

उम्र: 27 वर्ष

पता: बजरडीहा, भेलूपुर

बैकग्राउंड: शातिर साथी

​बरामदगी: 40 लाख का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का लगभग शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है:

  • ​सोने के गहने: पुश्तैनी हार, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठियां, झुमके, नथ और चेन।
  • ​चांदी के जेवर: भारी पायल, बिछिया और प्राचीन सिक्के।

​बेबाक टिप्पणी

वाराणसी पुलिस की यह सक्रियता सराहनीय है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार और उपनिरीक्षक गौरव कुमार की टीम ने न केवल अपराधियों को पकड़ा, बल्कि पीड़ित परिवार की मेहनत की कमाई भी वापस सुनिश्चित की। यह कार्रवाई अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के लिए काफी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment