by on | 2026-04-18 20:55:16
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3014
कोयंबटूर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल गिरने के ठीक अगले दिन पीएम ने इस मुद्दे को सीधे जनता की अदालत में पेश कर दिया।
भावुक कार्ड: "अपनों के बीच साझा कर रहा हूं दर्द"
प्रधानमंत्री ने रैली में मौजूद भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज एक भारी मन से यहाँ आए हैं।
विपक्ष पर प्रहार: "कल संसद में जो हुआ, उससे देश की नारी शक्ति का अपमान हुआ है। मैं अपना दुख-दर्द अपनों (तमिलनाडु की जनता) के बीच बांटना चाहता हूं। कांग्रेस और डीएमके ने मिलकर उस कानून को रोक दिया जो तमिलनाडु की हजारों बेटियों को सांसद और विधायक बना सकता था।"
डीएमके से सवाल: पीएम ने जनता से अपील की कि जब डीएमके के नेता वोट मांगने आएं, तो उनसे पूछें कि उन्होंने महिलाओं के हक वाले बिल का विरोध क्यों किया?
डीएमके की 'विदाई' का दावा
प्रधानमंत्री ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके (DMK) पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उनके 'काले कारनामे' अब जनता के सामने एक्सपोज हो चुके हैं।
नया नारा: पीएम मोदी ने मंच से नारा दिया— "एनडीए अंदर, डीएमके बाहर।" उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है और जनता इस बार स्पष्ट संदेश देने वाली है।
काले कपड़ों पर तंज: संसद में डीएमके सांसदों द्वारा काले कपड़े पहनकर किए गए विरोध पर पीएम ने कहा कि जनता उन्हें इस 'काले कृत्य' के लिए सबक सिखाएगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'