by on | 2026-04-17 22:20:38
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3087
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन की आहट ने बनारस के प्रशासनिक गलियारों में 'तूफान' ला दिया है। एक तरफ तो BLW (बनारस रेल इंजन कारखाना) में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने सुरक्षा की ऐसी 'सर्जरी' की है कि हवा भी बिना इजाजत आर-पार न हो सके, लेकिन दूसरी तरफ विरोध की चिंगारी ने अधिकारियों के माथे पर बल ला दिए हैं।
छात्रों की 'ब्लैक' चुनौती और UGC का गुस्सा
प्रशासन के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द बन सकते हैं काशी के छात्र। खबर है कि UGC की नीतियों से नाराज छात्र गुट प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने की फिराक में हैं। चप्पे-चप्पे पर पहरा तो है, लेकिन अगर छात्रों का जोश सड़कों पर उतरा, तो खाकी की 'किलेबंदी' धरी की धरी रह सकती है।
सवर्णों की बेरुखी और मठाधीशों की बढ़ती धड़कनें
काशी का सियासी पारा इस वक्त चढ़ा हुआ है। सवर्ण तबके के भीतर दबी हुई नाराजगी कार्यक्रम की रौनक को 'फीका' कर सकती है। चर्चाएं आम हैं कि जमीनी स्तर पर असंतोष का ग्राफ बढ़ा है। वहीं, शहर के बड़े मठाधीशों की धड़कनें भी तेज हैं। सत्ता की करीबियों और दूरियों के बीच मठाधीश अपनी जमीन बचाने की जुगत में हैं।
सुरक्षा का 'चक्रव्यूह' बनाम जमीनी हकीकत
प्रशासन ने तैयारी तो 'जीरो एरर' वाली की है:
टेक्निकल घेराबंदी: चप्पे-चप्पे पर CCTV और तीसरी आंख का पहरा।
ट्रैफिक और पार्किंग: वीवीआईपी रूट से लेकर ड्रॉपिंग जोन तक सब कुछ सील।
बड़े दिग्गजों का जमावड़ा: अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा और डीसीपी प्रमोद कुमार खुद कमान संभाले हुए हैं।
बेबाक की बात: "साहब के स्वागत में रेड कारपेट तो बिछ गया है, लेकिन सवर्णों की नाराजगी, छात्रों के काले झंडे इस दौरे को पुलिस के लिए 'अग्निपरीक्षा' बना दिया है। देखना होगा कि प्रशासनिक 'सर्जरी' इन सियासी जख्मों को भर पाती है या नहीं।"
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'