ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी से हुंकार: "सैफई के शहजादे को स्मृति की सीधी चुनौती— दम है तो गोरखपुर के अखाड़े में उतरें अखिलेश!"

by on | 2026-04-17 21:03:30

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3233


वाराणसी से हुंकार: "सैफई के शहजादे को स्मृति की सीधी चुनौती— दम है तो गोरखपुर के अखाड़े में उतरें अखिलेश!"


​वाराणसी | बेबाक डेस्क

काशी की फिजाओं में आज चुनावी शंखनाद की गूँज सुनाई दी। मौका था चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का, लेकिन मंच से जो बारूद बरसा, उसने उत्तर प्रदेश की सियासत में आग लगा दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी के कुनबे पर ऐसा प्रहार किया है कि लखनऊ से दिल्ली तक खलबली मच गई है।

​स्मृति का 'अमेठी मॉडल' और अखिलेश को ओपन चैलेंज

​स्मृति ईरानी ने बिना लाग-लपेट के अखिलेश यादव की दुखती रग पर हाथ रख दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति महलों से नहीं, मैदान से होती है।

​"मैंने अमेठी में राहुल गांधी को धूल चटाई क्योंकि मैं एक कामकाजी महिला हूँ और जमीन पर लड़ना जानती हूँ। अगर अखिलेश यादव में जरा भी सियासी साहस है, तो अपनी सुरक्षित सीटों का मोह छोड़ें और गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। जनता उन्हें आईना दिखा देगी।"


​'नारी शक्ति' पर आर-पार की जंग

​कार्यक्रम का एजेंडा भले ही 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' था, लेकिन स्मृति ने इसे विपक्ष की विफलता का सर्टिफिकेट बना दिया। उन्होंने गरजते हुए कहा:

  • ​अधिकार की बात: 33% आरक्षण महिलाओं का खैरात नहीं, बल्कि मोदी सरकार द्वारा दिया गया उनका सम्मान है।
  • ​विपक्ष पर तंज: स्मृति ने आरोप लगाया कि जब संसद में महिलाओं के भविष्य पर बात होती है, तब विपक्ष 'हंगामे की ढाल' लेकर भाग खड़ा होता है।

​डिप्टी सीएम का वार: "तुष्टिकरण का खेल अब खत्म"

​मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ कहा कि जो दल हमेशा 'धर्म' और 'जाति' के चश्मे से राजनीति देखते आए हैं, उन्हें नारी सशक्तिकरण कभी समझ नहीं आएगा। पाठक ने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ गुमराह करने की फैक्ट्री चला रहा है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment