by on | 2026-04-15 22:05:48
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3133
बेबाक 24 को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 15 अप्रैल 2026 को क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहड़िया मंडी के पास एक बोलेरो (JH10 BJ 7297) में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया गया है, जिसे शहर के विभिन्न हिस्सों में खपाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही लालपुर-पाण्डेयपुर थाना प्रभारी और SOG टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कपिलदेव सिंह (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में दिल्ली के नेहरू विहार (तिमारपुर) इलाके से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी की बोलेरो की तलाशी ली तो होश उड़ गए। गाड़ी के अंदर से कुल 56 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि कपिलदेव सिंह कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ पहले भी मिर्जापुर जिले में NDPS एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है।
लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 08/20 और BNS की धारा 336(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा को सौंपी गई है।
इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और SOG प्रभारी गौरव सिंह ने किया। टीम ने जिस मुस्तैदी से इस कार्रवाई को अंजाम दिया, उसकी सराहना आला अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'