by on | 2026-04-15 10:59:42
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3137
शेरपुर (गाजीपुर)। वह गांव जिसने 18 अगस्त 1942 को फिरंगियों की गोलियों के सामने सीना तान दिया था, आज अपनी सामाजिक शुचिता बचाने के लिए एक बार फिर लामबंद हो रहा है। मोहम्मदाबाद तहसील के ऐतिहासिक गांव शेरपुर में शराब की दुकान खोले जाने के प्रस्ताव ने जन-आक्रोश की ज्वाला भड़का दी है।
बता दें कि शेरपुर वह गांव है जिसने आजादी की वेदी पर डॉ. शिवपूजन राय के नेतृत्व में अपने आठ बेटों की बलि दी थी। जिस मिट्टी ने तिरंगे की शान के लिए ब्रितानिया हुकूमत से लोहा लिया, आज वहां के युवा गांव के भविष्य और सामाजिक वातावरण को शराब के जहर से बचाने के लिए 'आर-पार' की लड़ाई के मूड में हैं।
युवा नेता अभिषेक राय कुंदन ने इस मुद्दे पर प्रखर रुख अपनाते हुए ग्रामीणों और युवाओं का आह्वान किया है। उन्होंने साफ कहा कि शराब की दुकान न केवल गांव की शांति भंग करेगी, बल्कि हमारी नई पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कुंदन ने हुंकार भरते हुए कहा, "एकता में ही ताकत है। अगर आज हम चुप रहे, तो आने वाली नस्लें हमें माफ नहीं करेंगी।"
विरोध की रणनीति तैयार करने और आंदोलन को धार देने के लिए एक महापंचायत का आयोजन किया गया है:
शेरपुर के गौरवशाली इतिहास और यहां के लोगों के तेवर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हैं। खुफिया तंत्र सक्रिय है, क्योंकि यह मामला सिर्फ एक दुकान का नहीं, बल्कि जन-भावनाओं और 'शहीदी धरती' के सम्मान से जुड़ा है।
बेबाक टिप्पणी:
जिस गांव को अंग्रेज अपनी लूट और दमन से नहीं झुका पाए, क्या वहां का प्रशासन जन-विरोध को नजरअंदाज कर शराब की दुकान खुलवा पाएगा? शेरपुर की एकजुटता एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'