by on | 2026-04-13 23:53:49
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3102
गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज की सियासत में आज वह भूचाल आया है जिसकी गूँज पटना तक सुनाई दे रही है। जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के कोचायकोट और तुलसिया स्थित आवासों को पुलिस ने अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। यह कोई रुटीन मार्च नहीं, बल्कि खाकी का वह 'हंटर' है जिसकी तपिश से सत्ता के गलियारे भी पसीने-पसीने हैं।
एसपी विनय तिवारी का 'फुल एक्शन' मोड
सूत्रों की मानें तो इस पूरे ऑपरेशन की कमान खुद गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने संभाल रखी है। दर्जनों गाड़ियां, दो विशेष टीमें और सैकड़ों जवानों ने विधायक के पैतृक गांव तुलसिया और कोचायकोट आवास पर एक साथ धावा बोला। पुलिस की दबिश इतनी जबरदस्त थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
आखिर क्यों फंसा 'पप्पू' का पेंच?
हमारे खोजी सूत्रों ने इस घेराबंदी के पीछे की असली फाइल खोल दी है। मामला सीधा और बेहद संगीन है— करोड़ों की जमीन की हेराफेरी!
वारंट का प्रहार: कोर्ट ने विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।
फर्जीवाड़े का खेल: आरोप है कि बेलवा गांव में करीब 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हथियाने की कोशिश की गई। इस खेल में 'बाहुबल' और 'कागजी हेराफेरी' का ऐसा कॉकटेल तैयार किया गया कि प्रशासन भी दंग रह गया।
भू-माफिया कनेक्शन: पुलिस का दावा है कि विधायक और उनके भाई ने भू-माफियाओं को न केवल संरक्षण दिया, बल्कि इस सिंडिकेट के 'खेला' में सक्रिय भूमिका निभाई।
अंडरग्राउंड हुए विधायक?
ताजा अपडेट यह है कि जैसे ही पुलिस की टीमें आवास पर पहुंचीं, विधायक और उनके भाई सतीश पांडेय मौके से नदारद मिले। पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इलाके में भारी तनाव है और समर्थकों की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है— क्या इस बार पप्पू पांडेय कानून के शिकंजे से बच पाएंगे?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'