ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

गाजीपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 गुर्गे गिरफ्तार!

by on | 2026-04-04 13:43:33

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3199


गाजीपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 गुर्गे गिरफ्तार!

गाजीपुर। साइबर अपराधियों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। देशभर में सैकड़ों 'म्यूल अकाउंट्स' खुलवाकर करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। इनके पास से बरामद सामानों की लिस्ट देखकर खुद पुलिस के भी होश उड़ गए हैं।

खबर विस्तार से: क्या था पूरा खेल?

​ये शातिर अपराधी टेलीग्राम पर संचालित 'Crown Pay' नाम की एक फर्जी कंपनी को ये बैंक खाते बेचते थे। गिरोह का मुख्य काम गरीब और भोले-भाले लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाते (Mule Accounts) खुलवाना था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के पैसे को छिपाने और रूट करने के लिए किया जाता था।

कैसे आए पुलिस की गिरफ्त में?

​मामले की शुरुआत मनीष कुशवाहा नाम के पीड़ित की शिकायत से हुई, जिन्होंने थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 -11/2026 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के सख्त निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया।

​सर्विलांस और साक्ष्य संकलन की मदद से जाल बिछाया गया और 3 अप्रैल 2026 को लंका मैदान के सामने फुल्लनपुर तिराहा से इन तीनों शिकारियों को खुद पुलिस ने अपना शिकार बना लिया।

बरामदगी का 'जखीरा'

​गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ है:

  • बैंक पासबुक: भारी संख्या में विभिन्न बैंकों की पासबुक।
  • एटीएम कार्ड: दर्जनों एक्टिव डेबिट कार्ड।
  • सिम कार्ड: फर्जी आईडी पर लिए गए सिम कार्ड।
  • मोबाइल फोन: अपराध में इस्तेमाल किए गए कई स्मार्टफोन।

इन धाराओं में कसा गया शिकंजा

​पकड़े गए अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है:

  • BNS धाराएं: 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2)।
  • IT एक्ट: 66 सी और 66 डी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment