ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

अस्सी घाट पर 'सड़क संग्राम': टोटो-कार की टक्कर, फिर पत्थरों की बौछार! क्या बनारस में कानून का डर खत्म?

by on | 2026-04-01 08:28:22

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3142


अस्सी घाट पर 'सड़क संग्राम': टोटो-कार की टक्कर, फिर पत्थरों की बौछार! क्या बनारस में कानून का डर खत्म?


वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी का अस्सी इलाका कल 'कुरुक्षेत्र' बन गया। वजह कोई बड़ा जमीन विवाद नहीं, बल्कि सड़क पर हुई एक मामूली टोटो और कार की भिड़ंत थी। लेकिन साहब, ये बनारस है; यहाँ बात टोटो की टक्कर से शुरू हुई और ईंट-पत्थर तक जा पहुँची।

मामूली कहासुनी... और फिर 'दे दना दन'

​भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी चौकी इलाके में कल उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक टोटो और कार आपस में टकरा गए। चश्मदीदों की मानें तो शुरुआत 'जुबानी जंग' से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मर्यादा की दीवार ढह गई। बीच सड़क पर ही दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे।

बेबाक टिप्पणी: सड़क पर गाड़ियाँ बाद में टकराती हैं, लोगों का अहंकार पहले टकरा जाता है। पांच मिनट के उस तांडव ने अस्सी की शांति को तार-तार कर दिया।


हाथों में पत्थर, आंखों में खून: वीडियो हुआ वायरल

​हैरानी की बात तो यह है कि लड़कों के झुंड हाथों में पत्थर लेकर एक-दूसरे को गलियों में दौड़ाते नजर आए। करीब 5 मिनट तक इलाके में 'जंगलराज' जैसी स्थिति बनी रही। राहगीर अपनी जान बचाकर भागते दिखे और दुकानदार शटर गिराने को मजबूर हो गए। इस पूरे बवाल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जो पुलिसिया इकबाल पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस की एंट्री और स्थानीय लोगों का डर

​जब तक भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुँचती, बवाल करने वाले 'सूरमा' इधर-उधर हो चुके थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि:

  • ​वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
  • ​दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
  • ​क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

स्थानीय जनता का सवाल: अस्सी जैसे संवेदनशील और पर्यटन वाले इलाके में ऐसी सरेआम पत्थरबाजी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इन 'रोड रेज' के शिकार मजनुओं पर लगाम नहीं कसी गई, तो काशी की छवि पर दाग लगना तय है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment