ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
शहर और राज्य राज्य

UP में सफर हुआ महंगा: कल से लागू होंगी टोल टैक्स की नई दरें; नवाबगंज और रौनाही सहित कई प्लाजा पर जेब होगी और ढीली

by on | 2026-03-31 21:55:49

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3205


UP में सफर हुआ महंगा: कल से लागू होंगी टोल टैक्स की नई दरें; नवाबगंज और रौनाही सहित कई प्लाजा पर जेब होगी और ढीली

लखनऊ| उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करना कल यानी 1 अप्रैल से महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नए वित्तीय वर्ष के लिए टोल की संशोधित दरें जारी कर दी हैं। लखनऊ के आसपास के प्रमुख टोल प्लाजा जैसे नवाबगंज, बाराबंकी का अहमदपुर और रौनाही टोल से गुजरने वाले वाहनों को अब पहले की तुलना में 5 से 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

नई दरें: एक नज़र में (प्रभावी 1 अप्रैल 2026)

NHAI द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए शुल्क इस प्रकार रहेगा:

• कार, जीप, वैन के लिए एकल यात्रा पर एकल 120 रुपये व 24 घंटे में वापसी पर 180 रुपये शुल्क देय होगा।

• हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 195 रुपये एवं उसी दिन लौटने पर 295 रुपये देने होंगे।

• बस या ट्रक की एकल यात्रा पर 410 रुपये, 24 घंटे में लौटने पर 615 रुपये

• थ्री एक्सल वाणिज्यिक वाहनों के लिए 445रुपये एवं 670 रुपये

• सात या अधिक धुरी वाले वाहन के लिए 785 रुपये एवं उसी दिन लौटने पर 1175 रुपये


स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों के लिए राहत

टोल दरों में बढ़ोतरी के बीच NHAI ने कुछ रियायतें भी बरकरार रखी हैं:

 • मासिक पास: टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन स्वामियों के लिए 360 रुपये प्रति माह में मासिक पास की सुविधा मिलेगी।

 • रिटर्न जर्नी: यदि कोई वाहन 24 घंटे के भीतर उसी टोल से वापस लौटता है, तो उसे वापसी की यात्रा पर 25% की छूट दी जाएगी।

 • सीतापुर हाईवे: ध्यान रहे कि सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिलहाल दरें नहीं बदलेंगी, वहां निजी प्रबंधन के कारण नई दरें सितंबर से लागू होंगी।

कैश पेमेंट पर सख्ती: 2% अतिरिक्त बोझ

सरकार ने टोल प्लाजा पर नकद (Cash) भुगतान को पूरी तरह हतोत्साहित करने का निर्णय लिया है।

 • आधी रात से नकद भुगतान करने पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स वसूला जा सकता है।

 • अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य FASTag के उपयोग को बढ़ावा देना और टोल पर लगने वाली कतारों को कम करना है।

सुविधाओं पर सवाल: "टैक्स बढ़ा, पर लाइटिंग नहीं"

टोल की दरों में वृद्धि के साथ ही यात्रियों में नाराजगी भी देखी जा रही है। विशेषकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे और मुरादाबाद-अमरोहा खंड पर यात्रियों का आरोप है कि टोल तो बार-बार बढ़ाया जाता है, लेकिन कई जगह हाईवे पर लाइटें बंद रहती हैं और सुरक्षा इंतजामों में सुधार नहीं दिखता।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment