ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
शहर और राज्य राज्य

खाकी की सुस्ती या कोई गहरी साजिश? आसमान खा गया या निगल गई धरती—कहाँ है पल्लव राय?

by on | 2026-03-27 20:57:23

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3321


खाकी की सुस्ती या कोई गहरी साजिश? आसमान खा गया या निगल गई धरती—कहाँ है पल्लव राय?

बलिया/वाराणसी: वाह रे यूपी पुलिस! जहाँ एक तरफ सरकार 'त्वरित न्याय' के ढिंढोर पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ बलिया के नरही थाने का आलम यह है कि एक महीने से 'एकलौता लाल' गायब है और पुलिस की फाइलें रेंग भी नहीं पा रही हैं।

वर्दी वाले चाचा की गुहार, पर सिस्टम बहरा!

​मामला जनपद बलिया के नरही थाना क्षेत्र का है। पीड़ित वशिष्ठ राय, जो खुद वायु सेना में वारंट ऑफिसर के पद पर देश की सेवा कर रहे हैं, आज अपने ही सिस्टम के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। उनका भतीजा पल्लव राय (30 वर्ष) बीते 14 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। गुमशुदगी की रिपोर्ट (0002/2026) तो दर्ज हो गई, लेकिन 'एसो साहब' की सुस्ती ने परिवार की रातों की नींद हराम कर दी है।

CDR में सुराग, पर पूछताछ से परहेज क्यों?

​सूत्रों और प्रार्थना पत्र के मुताबिक, पुलिस को पल्लव के मोबाइल नंबरों (7677488261 और 8726363768) की CDR (Call Detail Record) मिल चुकी है। इसमें उन चेहरों के नाम भी सामने आए हैं जिनसे आखिरी वक्त में सबसे ज्यादा बात हुई। लेकिन सवाल यह है कि:

  • ​आखिर उन संदिग्धों से 'कड़ी पूछताछ' करने में पुलिस के हाथ क्यों कांप रहे हैं?
  • ​क्या नरही पुलिस किसी 'रसूखदार' के दबाव में है या यह महज लापरवाही की पराकाष्ठा है?

हर दरवाजा खटखटाया, पर सब पत्थर के निकले!

​वशिष्ठ राय ने एडीजी वाराणसी से लेकर डीजीपी लखनऊ तक की चौखट चूम ली। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज है (संदर्भ संख्या: 40019326005541), लेकिन नतीजा सिफर है। एक बूढ़ा पिता और पूरा परिवार आज इस इंतजार में पथरा गया है कि उनका लाल जिंदा भी है या नहीं?

बेबाक टिप्पणी: अगर देश की रक्षा करने वाले एक सैनिक के परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़े, तो आम जनता की सुरक्षा के दावों पर सिर्फ हंसी आती है। एसो साहब, कुर्सी की हनक छोड़िए और अपनी वर्दी का फर्ज निभाइए, इससे पहले कि जनता का सब्र टूट जाए।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment